फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर पालिका की ओर से बैकुंठ चतुर्दशी मेले के खेल आयोजनों की श्रृंखला शुक्रवार को क्रिकेट मैच के साथ शुरू हुई। टी-20 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन ने किया। पहले दिन खेले गए मैचों में रेनबो पब्लिक स्कूल और विद्या मंदिर श्रीकोट गंगानाली ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

जीआईएंडटीआई मैदान में मैच का उद्घाटन करते हुए पालिका अध्यक्ष जैन ने कहा कि विजेता टीम को 20 हजार तथा उपविजेता को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेनबो की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 120 रन बनाए। जिसमें रवि नेगी ने 40, हिमांशु थपलियाल ने 40 तथा विपिन ने 10 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसजीआरआर की टीम ने 19 ओवरों में मात्र 102 रन ही बना पाई। रेनबो के बालर रवि ने दो तथा अंकित ने तीन विकेट लिए। जबकि इससे पहले एसजीआरआर के राहुल ने 2 तथा अंकित ने 1 विकेट लिए। दूसरे मैच में जीआईसी स्वीत की टीम 13.1 ओवर में मात्र 82 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में विद्या मंदिर श्रीकोट ने दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को 12 ओवर में ही हासिल कर लिया। जिसमें राहुल ने 18 तथा सचिन ने 13 रनों का योगदान दिया। इस मौके पर रोटेरियन वेदव्रत शर्मा, बृजेश भट्ट, सुधांशु नौडियाल, प्रदीप मल्ल, मोहन नैथानी, राकेश सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें