फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ागाड़ बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पाइका के तहत पोखड़ा ब्लाक में आयोजित ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बीड़ागाड़ चैंपियन रहा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रामेश्वरी जोशी ने विजेताओं को पुरस्कार दिए और उनसे जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तहत अंतिम दिन हुई स्पर्द्धाओं में लंबी कूद में कसाई के रोहित प्रथम और बीड़ागाड़ के नीरज द्वितीय रहे। जबकि ऊंची कूद में कोला के प्रकाश प्रथम और सकनौली के मंदीप द्वितीय रहे। बालक वर्ग की कबड्डी में सकनौली विजेता, कमेडी उप विजेता, वॉलीबाल में बीड़ागाड विजेता, लकोली उपविजेता, खो-खो में सकनौली विजेता और बगड़ीगाड़ उप विजेता रहा। बैडमिंटन में बीड़ागाड़ के अखिल विजेता, कसाड़ी के पारस उप विजेता, बैडमिंटन डबल में बीड़ागाड़ के अखिल और करण विजेता, पोखड़ा के दीपक शोभित उप विजेता रहे। वहीं बालिकाओं की कबड्डी में बीड़ागाड़ विजेता, देवराणी उप विजेता, वॉलीबाल में बीड़ामल्ली विजेता, बीड़ागाड़ उप विजेता, खो-खो में सकनौली विजेता और देवराड़ी उप विजेता रहा। बैडमिंटन एकल वर्ग में बीड़ागाड़ की डौली विजेता, बीड़ा मल्ली की भारती उप विजेता, युगल में बीड़ागाड़ की डौली और मीनाक्षी विजेता, सकनौली की ज्योति और डिंपल उप विजेता रही। ओवर आल प्रतियोगिता में बीड़ागाड़ प्रथम, सकनौली द्वितीय और देवराड़ी तृतीय रहा। इस मौके पर पुष्कर जोशी, एडीओर सहकारिता राहुल प्रताप सिंह, राजपाल रावत और महिपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें