कोटद्वार। मदरलैंड एकेडमी ने स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। वार्षिकोत्सव में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर फैंसी ड्रेस कम्पटीशन, लकी ड्रा भी हुआ। साथ ही अनेक व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए। इस मौके पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायक और संगीतकार संजय सिंह रावत ने गीत सुनाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। दिल्ली और देहरादून से आमंत्रित प्रसिद्ध बांसुरी वादक द्वारिका नौटियाल, अशोक गर्ग, प्रेम सिंह रावत और भूपेंद्र कुमार ने खूब तालियां बटोरी। सांस्कृतिक आयोजन संदेश कला सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था ने किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक कुलदीप नेगी आदि ने विचार रखे।