कोटद्वार। उत्तराखंड जलसंस्थान कर्मचारी यूनियन की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया गया। उन्होंने 25 सितंबर तक मांगे पूरी नहीं होने पर बेमियादी धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को कर्मचारी यूनियन से जुडे़ जलसंस्थान कर्मी नजीबाबाद रोड स्थिति अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांकेतिक धरना दिया। यूनियन के कोटद्वार शाखा अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने कहा कि कर्मचारियों की समस्या का अब तक निराकरण नहीं हो पाया है। धरना स्थल पर कर्मियों ने कहा कि यदि जल्दी उनकी समस्या का निराकण नहीं किया गया तो वह 25 सितंबर से बेमियादी धरना शुरू कर देंगे। इस अवसर पर मंडलीय अध्यक्ष नरेंद्र, शाखा सचिव दिवाकर, उपाध्यक्ष गंभीर सिंह, गजेंद्र सिंह रावत, प्रदीप विलियम, आलोक माहेश्वरी, राजेश नेगी, गजेंद्र चौहान, दिनेश रावत, सुभाष बड़थ्वाल, मेहरबान सिंह नेगी, किशोर खंतवाल, मेहर सिंह, केदार बिष्ट और सुरेंद्र रावत आदि उपस्थित थे।