फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मई से पौड़ी में नई यातायात व्यवस्था होगी लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पुलिस प्रशासन ने चारधाम यात्रा को सुगम व सुव्यवस्थित बनाए जाने के लिए खाका तैयार कर लिया है। कार्ययोजना के अनुरूप मुख्यालय में छह मई से नई यातायात व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी। एसएसपी पौड़ी ने यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसएसपी कुंवर ने कहा कि शहर में प्रात: 9 बजे से सायं 4 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन शहर में लोडिंग, अपलोडिंग नहीं करेंगे। इसके अलावा कोटद्वार-पाबौ की ओर से आने वाले वाहनों को बुवाखाल से डायवर्ट होकर कंडोलिया मार्ग होते हुए देवप्रयाग, श्रीनगर की ओर जाएंगे एवं शहर में आने वाले वाहन कंडोलिया से सर्किट हाउस होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। सभी टैक्सी स्टैंड, प्वाइंटों के वाहन निर्माणाधीन बस स्टेशन के नीचे बनी पार्किंग से अपने रूटों के लिए वाहन संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में निर्धारित किए गए प्वाइंट से कोई भी टैक्सी वाहन संचालित नहीं होगा। श्रीनगर टैक्सी स्टैंड के खाली वाहन अपने नंबर की प्रतीक्षा में तिमली रोड पर पार्क होंगे। कोटद्वार, देहरादून, अगरोड़ा, खिर्सू, पाबौ टैक्सी स्टैंड के खाली वाहन अपने नंबर की प्रतीक्षा में छतरीधार में पार्क होंगे। जबकि कल्जीखाल, ल्वाली टैक्सी स्टैंड के खाली वाहन अपने नंबर की प्रतीक्षा में कंडोलिया में पार्क होंगे। कहा कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि व्यापारी अपनी दुकान का सामान नाली के बाहर, सड़क की ओर नहीं रखेंगे। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में यह निर्देश जारी किए गए है। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, एसडीएम सदर योगेश सिंह, एआरटीओ द्वारिका प्रसाद, ब्लाक प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल, ब्लाक प्रमुख पौड़ी संतोषी रावत, व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



------------------------------------------------
मनोहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें