फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक भिड़त में तीन युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि गेट के समीप हुई मोटर बाइक भिड़त में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हायर सेेंटर रेफर किया गया है। हालांकि इस संबंध में किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात गढ़वाल विवि गेट के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही दो मोटर बाइक आपस में भिड़ गई। बाइक की भिड़त में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। युवक पंकज जोशी व रोहित पंत एसएसबी की ओर से किसी समारोह से लौट रहे थे। उक्त सभी युवक कैटरिंग का काम करते है। विवि गेट के समीप इनकी बाइक श्रीनगर की ओर से आ रही एक अन्य बाइक से भिड़ गई। इस भिड़ंत में पंकज, मोहित व दूसरी बाइक के चालक मुकेश कठैत गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें मौके पर मौजूद उनके साथी बेस अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने घायल युवकों की स्थिति को गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें