पौड़ी। जीआईसी उज्याड़ी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयं सेवियों ने स्वच्छता, मतदाता जागरूकता, जल संरक्षण, बालिका शिक्षा, महिला अधिकार के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर, गांव, देवलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया और कूड़ा एकत्र कर नष्ट किया। मुख्य अतिथि बीईओ पौड़ी जेपी काला ने कहा कि राष्ट्र सेवा में समर्पण की शिक्षा एनएसएस से मिली है। इस मौके पर राकपूमावि बलोड़ी की प्रधानाध्यापिका धनेश्वरी भट्ट, ग्राम प्रधान बलोड़ी बलवीर सिंह, कार्यक्रम अधिकारी केशर सिंह असवाल, भवान सिंह, जीआईसी उज्याड़ी के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह चौहान, सह-कार्यक्रम अधिकारी चंद्रमोहन नैथानी, जेपी कुकरेती, केपी बड़थ्वाल, सरोजनी पुरोहित आदि मौजूद थे।