पौड़ी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपद के जीआईसी कालौं के छात्र-छात्राओं ने देवलगढ़ सहित अन्य स्थलों का भ्रमण किया। छात्रों को गाइड ने देवलगढ़ के महत्व व स्थलों की जानकारी दी।
जनपद के जीआईसी कालौं के कक्षा नौ व 11वीं के छात्र-छात्राओं के भ्रमण दल को प्रधानाचार्य परितोष रावत ने रवाना किया। 96 सदस्यों के भ्रमण दल ने जल विद्युत परियोजना श्रीनगर, बैराज, टरबाइन व संचालन केंद्र का भ्रमण किया। यहां परियोजना के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को विद्युत उत्पादन की जानकारी दी। भ्रमण दल सिद्धपीठ धारी देवी भी गया उसके बाद दल गढ़ नरेशों की राजधानी देवलगढ़ पहुंचा। यहां मनवर सिंह ने छात्रों को देवलगढ़ के इतिहास, गुफाएं, मंदिर व वर्तमान स्थिति को लेकर जानकारी दी। छात्रों का दल इसके बाद पर्यटन स्थल खिर्सू पहुुंचा। दल ने पर्यटन, स्वरोजगार व स्थल के संरक्षण व विकास को लेकर जानकारी ली। इस अवसर पर ललिता, संजय कुमार व नीरज कुमार आदि मौजूद थे।