श्रीनगर। एसएसबी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में उपनिरीक्षक प्रशिक्षण शुभारंभ किया गया है। 24 सप्ताह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में 107 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। सबसे अधिक 48 प्रशिक्षु उत्तर प्रदेश से हैं। इस दौरान प्रशिक्षक विशेषज्ञों ने कहा कि प्रशिक्षण के कठिन से कठिन भाग को पूरा करना ही प्रशिक्षण में सफलता है।
मंगलवार को एसएसबी के केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने उपनिरीक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
24 सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को सामान्य सेवा, शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, कानूनी प्रावधान, मानव संसाधन विकास, उपकरण प्रबंधन तथा रणनीतिक कौशल आदि विषयों को सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक अध्ययन कराया जाएगा। 48 उत्तर प्रदेश, 25 राजस्थान, बंगाल के 4, उत्तराखंड के 3 जम्मू कश्मीर व पंजाब के दो-दो, आंध्र प्रदेश, झारखंड, तेलांगना व असम से एक-एक, बिहार के 13, हरियाणा व हिमाचल के पांच-पांच प्रशिक्षु प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण शुभारंभ अवसर पर कमांडेंट एनएस रौतेला, यतेन नेगी, सुरेंद्र विक्रम सिंह, डा. विनय अग्रवाल, डा. ममता अग्रवाल आदि मौजूद थे।