फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकोट में एक्स आर्मी कैंटीन की शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीकोट में स्वीत पुल के समीप एक्स आर्मी कैंटीन का शुभारंभ हो गया है। पूर्व सैनिक लंबे समय से शहर में सीएसडी कैंटीन खोले जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वीत पुल के समीप एक्स आर्मी कैंटीन का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि कर्नल विवेक ने कहा कि कैंटीन खुलने से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को सहूलियत होगी। शहर क्षेत्र में कैंटीन खोले जाने की मांग के लिए गौरव सेनानी संगठन ने कई महीनों तक पीपलचौंरी में धरना प्रदर्शन किया था। कैंटीन खुलने से फिलहाल क्षेत्र के करीब 15 सौ पूर्व सैनिक लाभान्वित होंगे। बाद में यह आंकड़ा पांच हजार के करीब होगा। गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिलोड़ी ने कहा कि कैंटीन नहीं होने से श्रीनगर, कीर्तिनगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों को खासी परेशानी होती थी। इस अवसर सूबेदार मेजर अर्जुन कुमार, सूबेदार मोहम्मद इकबाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करण रावत (सेनि.), गोविंद सिंह बिष्ट, दिनेश पटवाल, देव सिंह रावत, अर्जुन बहुगुणा, रमेश लाल, दर्शन सिंह भंडारी, जगदीश भट्ट, मनवर सिंह चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें