कीर्तिनगर। नगर पंचायत प्रशासन ने पेयजल मंत्री से न्यूनीसैंण में पंपिंग योजना निर्मित किए जाने की मांग की है। कीर्तिनगर बाजार व जाखणी सहित अन्य कई क्षेत्रों में पेयजल किल्लत की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गर्मियों ने पेयजल किल्लत के साथ ही गंदले पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। स्थानीय निवासियों की परेशानी को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने पेयजल मंत्री से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी देवी ने कहा कि पेयजल मंत्री को ज्ञापन सौंपकर न्यूनीसैंण में पंपिंग योजना निर्मित किए जाने की मांग की गई है। मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।