फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में नेगी अल्ट्रासाउंड केंद्र को बंद करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में कन्या भ्रूण हत्या पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर डीएम ने श्रीनगर में बगैर पंजीकरण के चल रहे नेगी अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ गीत के प्रचार-प्रसार के लिए 12 हजार
विज्ञापन

रुपये की धनराशि की भी स्वीकृति दी है।
बैठक में उप चिकित्साधिकारी डॉ. एनके त्यागी ने कन्या भ्रूण हत्या को लेकर चल रहे प्रोग्राम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 20 अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हैं। इन केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जाता है। कहा कि श्रीनगर में नेगी अल्ट्रासाउंड सेंटर बगैर पंजीकरण के संचालित हो रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल नेगी अल्ट्रासाउंड सेंटर को बंद करने के निर्देश दिए। बैठक में सरकारी मोबाइल वैन की अल्ट्रासाउंड मशीन केे सीज करने की बात रखी गई, जिसे डीएम ने खारिज कर दिया। कहा कि वैन में रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था जाएगी। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए कि अल्ट्रा साउंड मशीन पर कड़ी नजर रखे और प्रसव पूर्व जांच पर प्रभावी रोक लगाएं। बैठक में डॉ. विनोद कुमार, डॉ. आर चंद्रा, आशीष नेगी, कृपा लाल टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें