फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षत और सांभवी ने जीता बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। अक्षत नेगी और सांभवी रौथाण ने जिला अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया है। समापन पर अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी निर्मल शाह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में 52 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग में खेले गए खिताबी मुकाबले में अक्षत नेगी ने मोहित लिंगवाल को 21-8, 21-14 से हराया, जबकि बालिका वर्ग में सांभवी रौथाण ने पूजा को 21-15, 21-18 से हराया।
समापन पर अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी निर्मल शाह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सहायक निदेशक खेल व प्रभारी जिला खेल अधिकारी एसके सार्की, जिला प्रभारी माध्यमिक खेल योगंबर सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें