पौड़ी। उत्तराखंड राज्य निर्माण चिह्नित आंदोलनकारी मंच ने 824 आवेदन पत्रों पर कार्रवाई न किए जाने पर रोष जताया। कलक्ट्रेट के सामने धरना देकर चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र 824 आवेदकों को आंदोलनकारियों की सूची में चयनित नहीं किया जाता तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस बारे में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।
मंच ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि दिसंबर अंत में प्रशासन को 824 आवेदन पत्र सौंपे गए। दिसंबर में राज्य के सभी जिलों ने आंदोलनकारियों की सूची जारी की, लेकिन पौड़ी में सूची अब तक जारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलनकारियों की उपेक्षा है और इसके विरोध में वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सूची जारी नहीं होगी तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। धरने में विजयलक्ष्मी उनियाल, पदमेंद्र सिंह रावत, विनोद थपलियाल, गणेश प्रसाद, हीरालाल जैन, भगवती देवी, देवेश्वरी देवी, बसंती रौथाण, कांति देवी व सूरज सिंह आदि बैठे।