फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति वंचित छात्रों ने डीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी घुड़दौड़ी में अध्ययनरत 70 ओबीसी व एसटी छात्रों को छात्रवृत्ति की धनराशि नहीं मिल पाई है। इससे इंजीनियरिंग कालेज में अध्ययनरत छात्रों का भविष्य भी खतरे में है। छात्रों ने शुक्रवार को डीएम से भी मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई।
विज्ञापन

छात्रों ने डीएम को बताया कि वे गरीब परिवार से हैं और छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण उनके सम्मुख आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। छात्रों ने यह भी मांग रखी कि यदि उन्हें अब छात्रवृत्ति नहीं मिल पाती है तो उनके दो सेमेस्टरों की फीस माफ की जाए। डीएम ने मौके पर समाज कल्याण अधिकारी रतन सिंह रावल से इस मामले में जानकारी मांगी। उन्होंने जानकारी दी कि इन छात्रों के आवेदन ऑन लाइन में अंतिम बार लॉक नहीं किए गए हैं, लिहाजा अब इन्हें छात्रवृत्ति का लाभ नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें