फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ फाउंडेशन ने किया 62 युवाओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। भर्ती से पहले प्रशिक्षण में चयन के लिए युवाओं की बड़ी तादाद में भीड़ उमड़ रही है। मुख्यालय के रामलीला ग्राउंड में यूथ फाउंडेशन ने 390 युुवाओं का परीक्षण किया। इनमें से 62 युवाओं का भर्ती से पहले प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यूथ फाउंडेशन ने रामलीला ग्राउंड में भर्ती से पहले प्रशिक्षण के लिए शिविर आयोजित किया। शिविर में 390 युवा शामिल हुए। लंबाई, नापतोल, छाती, कलर विजन व दांत आदि परीक्षण के बाद 62 युवाओं का भर्ती से पहले प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। बुधवार को तिरपालीसैंण में भी शिविर लगाया गया। इसमें 12 युवाओं का चयन किया गया है। यूथ फाउंडेशन ने दो दिन में जिले से 74 युवाओं का चयन किया है और अब ये युवा भर्ती से पहले प्रशिक्षण लेंगे। चयन टीम में एक्स आर्मी के प्रशिक्षक जयवीर रावत, प्रदीप रावत, कमल रावत, सुमित रावत, गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु, संजय बिष्ट व रोहित गुसाईं आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें