फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल में ओजली ने ल्वाली को एक गोल से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग के फुटबाल फाइनल मैच में राइंका ओजली ने ल्वाली को एक गोल से परास्त किया, जबकि बैडमिंटन सीनियर बालक वर्ग में डीएवी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

कंडोलिया मैदान में ब्लाक स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में सोमवार को सब जूनियर बालक वर्ग में आयोजित फुटबाल के फाइनल मैच में राइंका ओजली ने ल्वाली को हराकर एक गोल से जीत हासिल की। तीसरे दिन सीनियर बालक वर्ग की फुटबाल स्पर्धा में राइंका पौड़ी, डीएवी पौड़ी, विद्यामंदिर तिमली, राइंका क्यार्क ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में राइंका उज्याड़ी ने राइंका पौड़ी को एक गोल से पराजित किया।
सीनियर बालक वर्ग बैडमिंटन फाइनल में डीएवी पौड़ी व बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कालेज पौड़ी ने जीत हासिल की। बैडमिंटन जूनियर बालिका वर्ग में राइंका पैडुल व जूनियर बालक वर्ग में डीएवी पौड़ी ने जीत हासिल की। सीनियर टेबल टेनिस बालक वर्ग स्पर्धा में विद्या मंदिर तिमली व बालिका वर्ग में राबाइंका पौड़ी विजेता रहे। जूनियर बालिका वर्ग टीटी में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कण्डईखाल ने मैच जीता। निर्णायक मंडल में खेल समन्वयक राजेंद्र सिंह रावत, कमल रावत, विमल जुयाल, कमल उप्रेती, संग्राम नेगी, विनोद नेगी, संतोष कुमार, भवान सिंह नेगी, नरेश जुयाल, जितेंद्र राम शामिल रहे। संयोजक राजकीय उच्चतर कन्या विद्यालय बैंग्वाड़ी के प्रधानाचार्य मेहरवान सिंह भंडारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें