फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे 87 छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 17 सितंबर से शुरू हो रही एमबीबीएस सप्लीमेंटरी परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं पहुंच चुके हैं। उक्त छात्र-छात्राओं को हॉस्टल के कमरों में क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं, रेपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव निकलने पर दो छात्र कोविड अस्पताल और संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए दो छात्र संदिग्ध वार्ड में रह रहे हैं।
विज्ञापन

17 सितंबर से मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय प्रोफेशनल और तृतीय प्रोफेशनल पार्ट 1 व 2 की सप्लीमेंटरी परीक्षा होनी हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों की छात्रावास/कॉलेज में आने की अंतिम तिथि 5 सितंबर तय की गई थी। ताकि इसके बाद छात्र-छात्राओं को कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार क्वांरटीन किया जा सके। पुरुष छात्रावास के मुख्य अधीक्षक प्रो. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि 56 छात्रों ने कॉलेज में रिपोर्टिंग की है। 42 छात्रों को एमबीएसएस हॉस्टल और 10 छात्रों को जेआर (जूनियर रेजीडेंट) हॉस्टल में शिफ्ट किया गया है। वहीं महिला छात्रावास की मुख्य अधीक्षक डा. दीपा हटवाल ने बताया कि हॉस्टल में सभी 31 छात्राएं आ चुकी हैं। प्रत्येक कमरे में एक छात्रा को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें