फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलिंग स्टेशन की मशीन खराब, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। ब्लाक मुख्यालय के साथ ही क्षेत्र के एकमात्र डा. शिवानंद नौटियाल फिलिंग स्टेशन की मशीन विगत आठ दिन से खराब पड़ी हुई है। इससे उपभोक्ताओं को डीजल व पेट्रोल के लिए पौड़ी का फेर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय पाबौ में डा. शिवानंद नौटियाल फिलिंग स्टेशन है। स्टेशन की मशीन विगत आठ दिन से खराब चल रही है। स्टेशन से पाबौ, सैंजी, भरसार, थलीसैंण व बैजरो तक के दर्जनों गांवों के उपभोक्ता निर्भर हैं। उन्हें मशीन खराब होने के कारण जिला मुख्यालय पौड़ी का चक्कर काटना पड़ रहा है। इससे लोगों को समय व आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उपभोक्ता दिनेश रावत, सोवन सिंह भंडारी, कुलदीप भंडारी, दिवाकर रावत व बलवंत भंडारी ने बताया कि फिलिंग स्टेशन पाबौ की मशीन सालों पुरानी हो गई है, जो अकसर खराब हो जाती है। उन्होंने कहा कि समिति को पुरानी मशीन के स्थान पर नई मशीन लगानी चाहिए। गढ़वाल मंडल बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति के सचिव रमेश चंद्र उप्रेती ने बताया कि फिलिंग स्टेशन की मशीन को ठीक किए जाने के लिए तकनीशियन बुुलाया गया, लेकिन मशीन दुरुस्त नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि मशीन को जल्द दुरुस्त किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें