फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड के जांच शिविर में छात्र-छात्राओं ने सीखे सुरक्षा व सेवा के तौर तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ब्लाक कीर्तिनगर के 15 जूनियर व 25 माध्यमिक विद्यालयों के 98 छात्र-छात्राओं के लिए स्काउट गाइड का तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, सड़क सुरक्षा व सेवाभाव के तौर तरीके सिखाए गए।
विज्ञापन

जीआईसी कीर्तिनगर में आयोजित ब्लाक स्तरीय स्काउट गाइड शिविर में कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। खंड शिक्षाधिकारी सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्काउट गाइड ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, दयालु तथा निस्वार्थ भाव से काम करता है। वह हर समय राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहता है। शिविर प्रभारी अंजू रानी शर्मा ने आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार सहित अनेक जानकारियां दीं। स्काउट गाइड के जिला आयुक्त शिव प्रसाद रतूड़ी ने भी छात्रों को स्काउट की तकनीक शिक्षा के बारे में बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अवधेश मणि लाल, महेंद्र दत्त बंगवाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, हाकम सिंह, वेदप्रकाश बडोनी, नवाब अली, उम्मेद सिंह मेहरा, खुशाल सिंह निजवाला, मंजू खंत्री, सुमन भंडारी, गीता दयाल और संगीता जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें