फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के व्यक्तित्व विकास में प्रतिस्पर्धा का आयोजन बहुमूल्य: डा. नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में दो दिवसीय तकनीकी फेस्ट स्पंदन शुरू हो गया है। स्पंदन के पहले दिन रोबो सोकर व रोबो वार का आयोजन हुआ। जबकि दूसरे दिन क्विज प्रतियोगिता व जंकयार्ड प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन

बुधवार को जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में आयोजित तकनीकी फेस्ट स्पंदन का शुभारंभ एमसीए विभाग के विभागाध्यक्ष डा. आशीष नेगी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन बहुमूल्य होता है। छात्रों को प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने छात्रों का आह्वान करते हुए तकनीक को जनकल्याण के लिए विकसित करने की दिशा में आगे आने को कहा। डा. किरीट सेमवाल ने स्पंदन कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रतियोगी बनने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के पहले हिस्से में पांच-पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। इन टीमों के बनाए गए रोबोट्स में रोबो सोकर व रोबो वॉर प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम के दूसरे हिस्से में अंडे का फंडा कार्यक्रम हुआ। जिसमें प्रतिभागियों को एक-एक अंडा दिया गया। प्रतिभागियों को अंडे को इस तरह कवर करना था कि ताकि अंडा ऊंचाई से फेंकने पर ना टूटे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक आदित्य सेमवाल व पुनीत गोदियाल ने बताया कि तकनीकी कार्यक्रम स्पंदन में दूसरे दिन क्विज प्रतियोगिता और जंकयार्ड का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गौरव मिलकानी, अनुज नौटियाल, अमन व्यास, धैर्या गुप्ता, सोनिका बिष्ट, कुणाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें