फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार सहिंता लगने पर प्रशासन ने हटाए पोस्टर बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने पर प्रशासन ने शहर क्षेत्र में राजनीतिक पार्टियों के पोस्टर बैनर हटाने शुरू कर दिए हैं। सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्टर हटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील प्रशासन ने शहर क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर राजनीतिक पार्टियों, सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्टर बैनर हटाने की कार्रवाई शुरू की। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार सुनील राज व पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई हैं। तहसीलदार सुनील राज ने बताया कि पहले दिन शहर के मुख्य मार्गों पर लगे पोस्टर बैनर हटा दिए गए हैं। जहां दीवारों पर राजनीतिक पार्टियों ने दीवारों पर लिखा है, वहां पेंट किया जाएगा। तहसीलदार ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ निर्वाचन नियमावली के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि दो तीन दिनों के भीतर पोस्टर बैनर हटाने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें