श्रीनगर। प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए जारी ई-टेंडर निरस्त करने की मांग की है।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल राम आर्य ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए कहा कि संस्थान में विभिन्न स्रोतों से लगभग 500 बेरोजगारों को रोजगार मिला है। संस्थान अब उक्त कर्मचारियों को ठेके पर नियुक्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के दूसरे सरकारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में वर्ष 2016 में अस्थायी कर्मचारियों को विनियमितीकरण कर नियमित कर दिया गया है, लेकिन राज्य के पहले मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण से वंचित कर ठेकेदार के अधीन किया जा रहा है।