फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में स्थानीय सामग्री का हो उपयोग: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को जिला, राज्य व केंद्र पोषित योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में क्रमवार चेकडैम बनाए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने जल संस्थान के एई को योजना की जानकारी नहीं होने पर सभागार से बाहर किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में जिला, राज्य, केंद्र पोषित, बाह्य सहायतित, बीस सूत्री कार्यक्रम के वित्तीय व भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि विकास योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए अधिकारियों के पास डेढ़ माह का समय है। कार्यों की गुणवत्ता किसी भी स्तर पर कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जीआईसी खिर्सू के जीर्णशीर्ण भवन को बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाबौ, पैठाणी, बोरगांव सहित अन्य चिह्नित स्थानों पर 10 चेकडैम बनाए जाए। लोनिवि के अधिकारियों को भवन निर्माण पहाड़ी शैली में बनाने के निर्देश दिए। जल संस्थान के एई को योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी सही नहीं होने पर सभागार से बाहर करते हुए ईई को बैठक में स्वयं आने को कहा। बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल कुमार शाह ने किया। इस अवसर पर सीडीओ दीप्ति सिंह, सीएमओ डा. बीएस जंगपांगी, डीएफओ संतराम, पीडी एसएस शर्मा, एपीडी सुनील कुमार, सीएओ देवेंद्र राणा व पीई दीपक रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें