फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों का प्रदर्शन, केंद्र का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गंगा की अविरलता की मांग के लिए आमरण अनशन करने वाले स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद की मौत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हत्या करार देते हुए इसकी सीबीआई से जांच की मांग की है। उन्होंने मंडल मुख्यालय में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

पौड़ी बस स्टैंड चौक पर एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और एनएसयूआई के छात्रों ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने सानंद के मामले में असंवेदनशील रवैया अपनाया। पूर्व सभासद संगीता रावत ने कहा कि गंगा की अविरलता के लिए भाजपा शासनकाल में दो संतों की जान जा चुकी है। पुलिस सानंद को जबरन उठाकर ले गई थी, जिससे उनकी हत्या की आशंका है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच कराई जाए। प्रदर्शनकारियों में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर, सेवादल की अध्यक्ष नीलम रावत, सुमित रावत, राहत हुसैन, आमिर, युद्धवीर सिंह व रोहित गुसाईं आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें