फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल में च्वींचा ने चौपडयूं को 1-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल इलेवन की ओर से कंडोलिया मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को पहले दिन च्वींचा और चौपडयूं के बीच हुए मुकाबले में च्वींचा ने चौपडयूं को 1-0 से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, जबकि दूसरे हाफ के पांच मिनट में च्वींचा के मयंक ने एक गोल किया। मैच बराबरी के लिए चौपडयूं के खिलाड़ी आखिर तक प्रयास करते रहे, लेकिन एक भी गोल नहीं कर सके। वहीं दूसरा मुकाबला घुड़दौड़ी और कठुली के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के दौरान गढ़वाल इलेवन के अध्यक्ष मयंक, राजेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह रावत, राकेश बलोदी व जगमोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें