पौड़ी। प्रांतीय ग्राम प्रहरी कर्मचारी संघ ने एक वर्ष से मानदेय न मिलने पर रामलीला ग्राउंड से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद एडीएम के माध्यम से राजस्व परिषद के सचिव को ज्ञापन भेजा गया।
प्रांतीय ग्राम प्रहरी कर्मचारी संघ ने रामलीला ग्राउंड में धरना दिया। धरने के बाद ग्राम प्रहरियों ने सीटू के बैनर तले कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। एडीएम के माध्यम से सचिव राजस्व परिषद को भेजे गए ज्ञापन में एक वर्ष का मानदेय शीघ्र दिए जाने व मानदेय 12,000 किए जाने की मांग की गई। उन्होंने मांग की कि मानदेय बढ़ोतरी को लेकर शासन द्वारा मांगी गई सूचना शीघ्र भेजी जाए। धरना व जुलूस प्रदर्शन में रामलाल टम्टा, चंद्रमोहन सिंह, मनोज कुमार, राम सिंह, तेजपाल सिंह, जीत सिंह, ऋषि लाल, दिनेश कुमार, उत्तम लाल, मोहन लाल, विनय सिंह, विनोद लाल व अनिल कुमार आदि शामिल रहे।