पौड़ी (ब्यूरो)। उत्तराखंड राज्य निर्माण चयनित आंदोलनकारी मंच ने पांच हजार पेंशन लागू किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर जिलाधिकारी सुशील कुमार को ज्ञापन सौंपा। मंच ने मांग की कि राज्य आंदोलनकारियों को दस प्रतिशत आरक्षण की सुविधा दी जाए। वीरा भंडारी की अगुवाई में नागी देवी, भगवती देवी, शकुंतला, सुषमा, पप्पू देवी, बसंती, मंजू, विजयलक्ष्मी उनियाल, सुनीता थपलियाल, सरोजनी, चंद्रकला, गणेश सेमवाल, पवन सुंद्रियाल व झाबर रावत आदि शामिल रहे।