श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने समस्त विभागाध्यक्षों को 15 मई से पूर्व सेशनल परीक्षाएं संपन्न कराने के निर्देश जारी किए हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
गढ़वाल विवि के प्रभारी कुलसचिव डा. संजय ध्यानी ने विवि प्रशासन की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें उच्च न्यायालय के आदेश के बारे में भी लिखा गया है। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है, कि उच्च न्यायालय के आदेश से समस्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है। प्रभारी कुलसचिव डा. ध्यानी ने कहा कि सभी विभागाध्यक्षों को 15 मई से पूर्व सेशनल परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। सेमेस्टर परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तय समय पर ही की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने विवि की गतिविधियों एवं परीक्षा कार्यक्रम में कोई गतिरोध उत्पन्न होने नहीं दिया जाएगा।