फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा का विशेष ध्यान रखें लोक सूचना अधिकारी: ठक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। राज्य सूचना आयोग की ओर से लोक सूचना व अपीलीय अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सूचना का अधिकार अधिनियम, उत्तराखंड लोक सूचना अधिकार, बदलाव, आवेदक, सूचना मांगे जाने व प्रेषित किए जाने की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में लोक सूचना व अपीलीय अधिकारियों ने प्रशिक्षकों से सवाल-जवाब भी किए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ राज्य सूचना आयोग के रिसोर्स पर्सन व प्रशिक्षक वीएम ठक्कर ने किया। उन्होंने आरटीआई के नियमों की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षक कुंवर सिंह रावत ने सूचना के अधिकार, धाराएं, उप-धाराएं, अपील, राज्य सूचना आयोग को लेकर जानकारी दी। नोडल अधिकारी आरटीआई व परियोजना अर्थशास्त्री दीपक रावत ने आवेदित सूचनाओं के सुगमता से निस्तारित किए जाने को लेकर जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत, जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी मेजर करन रावत, डीएपीओ एसके त्रिपाठी, डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव, डीपी पुरोहित, रामेश्वर चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें