फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृता ने पौड़ी का नाम किया रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी निवासी अमृता चिटकारिया ने जिले के साथ ही प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में इंग्लिश ऑनर्स में अमृता ने स्नातक में टॉप किया है। एमआईसी रोड निवासी अमृता चिटकारिया ने पौड़ी के सेंट थॉमस से हाईस्कूल , देहरादून के ब्राइटलैंड स्कूल से इंटर में टॉप किया था। दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में इंग्लिश आनर्स में अमृता ने सर्वाधिक अंक हासिल किए। अमृता को बीती 26 अप्रैल को विवि के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त जावेद अशरफ ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। अमृता के पिता सुरेंद्र चिटकारिया अधिवक्ता है जबकि माता आरती चिटकारिया प्रधानाचार्य के पद पर सेवारत है। अमृता को ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लिसेस्टर व यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो से आमंत्रण भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें