फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन सजग, अधिकारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। मौसम के बदलते मिजाज को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी पर जिला प्रशासन सजग हो गया है। प्रशासन ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। वहीं लोगों से भी सावधानी बरते जाने की अपील की है। जनपद में दूसरे दिन भी लगातार बारिश होती रही। ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी हुई। जिससे बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही बंद हो गई।
विज्ञापन

आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय पौड़ी में 30 मिमी, श्रीगर व यमकेश्वर में 21 मिमी, सतपुली व थलीसैण में 20 मिमी, चौकीसैंण में 6 मिमी, धुमाकोट में 10 मिमी्र कोटद्वार में 7 मिमी, लैंसडौन में 12 मिमी और चौबट्टाखाल में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जनपद में बारिश व बर्फबारी से बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दीवाडांडा से नैनीधार व सलोन तक यातायात बंद पड़ा है। रिखणीखाल से धुमाकोट तक मोटर मार्ग भी विभिन्न स्थानों पर बंद है। एडीएम रामजी शरण शर्मा ने कहा कि मौसम विज्ञान विभाग ने जनपद में अगले 12 घंटों में बारिश, ओलावृष्टि व बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। जिसको देखते हुए आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को सतर्कता के कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लोगों से मौसम के बदलते मिजाज में सावधानी बरतने की अपील की गई है। शर्मा ने बताया कि यातायात सुचारु करने के लिए लोनिवि के अधिकारियों को तत्परता दिखाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें