फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। फील्ड कर्मचारियों को पूर्व की भांति वाहन भत्ता दिए जाने सहित चार सूत्री मांगों पर अमल न होने से नाराज लोक निर्माण विभाग के नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए कर्मचारियों ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि जल्द मांगों पर अमल न हुआ तो वे 20 अक्तूबर से प्रमुख अभियंता कार्यालय देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता कार्यालय पौड़ी के कार्यालय के पास एकत्र हुए चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिले के कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभाग में उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार वेतन वृद्धि का लाभ नहीं दिया जा रहा है। लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चंद ने कहा कि शासनादेश के अनुसार कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि संगठन की सभी मांगों पर अमल न हुआ तो इसके विरोध में आंदोलन तेज किया जाएगा। धरना देने वालों में गढ़वाल मंडल संयोजक प्रेम सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह भंडारी, जिला मंत्री करन सिंह चौहान, रामकृष्ण बहुगुणा, प्रेम लाल, शिबू लाल, दिनेश प्रसाद उनियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें