पौड़ी। जिले के 31 स्काउट व 64 गाइड को राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। परीक्षा में उत्तीर्ण स्काउट एवं गाइड को राज्यपाल अप्रैल में पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
जिला स्काउट गाइड के सचिव केसर सिंह असवाल ने बताया कि जुलाई में जीआईसी पौड़ी में राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में जिले के 95 स्काउट एवं गाइड ने परीक्षा दी। परीक्षा में सभी स्काउट एवं गाइड उत्तीर्ण हुए हैं और अब इन्हें राज्यपाल प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत करेंगे। स्काउट एवं गाइड के परीक्षा उत्तीर्ण करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत, सीईओ माध्यमिक हरेराम यादव, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक केएस रावत, जिला आयुक्त स्काउट मदन मोहन जोशी, जिला आयुक्त गाइड शांति रतूड़ी, जेपी काला, नरेश चंद्र, राकेश भारती, विनोद घिल्डियाल व आशीष नेगी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।