फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा से पहले मासिक परीक्षा का शिक्षकों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। राजकीय शिक्षक संघ ने बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले मासिक परीक्षा कराने का विरोध किया है। शिक्षकों ने इस व्यवस्था को नए सत्र से लागू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

रविवार को राजकीय शिक्षक संघ पौड़ी की संघ भवन में बैठक हुई, जिसमें बोर्ड परीक्षा से पहले मासिक परीक्षा कराने का विरोध किया गया। जिलाध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि इस समय शिक्षक और छात्र परिषदीय परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, इसलिए मासिक परीक्षा को नए सत्र से लागू करना चाहिए। शिक्षकों ने प्रश्नपत्रों का वितरण और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों से करवाने को भी बेतुका निर्णय बताया है। बैठक के दौरान शिक्षकों ने बीआरपी और सीआरपी के पदों को समाप्त करने पर भी रोष जताया है। इसके अलावा शिक्षकों को मूल पदों पर भेजने में किसी प्रकार की अनियमितता न हो, इसके लिए भी विभाग को आगाह किया गया। इस दौरान बोनस एवं सातवें वेतनमान के एरियर भुगतान का बजट शीघ्र उपलब्ध कराने आदि बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, भवान सिंह नेगी, मनोज काला, रघुनाथ सिंह, कमलेश मिश्र, नरेंद्र सिंह, धर्म सिंह, संग्राम सिंह, कुलदीपक कोठारी व सुबोध कुकरेती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें