फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध, चित्रकला व रेखांकन प्रतियोगिता में शामिल हुए 648 बच्चें

विज्ञापन
विज्ञापन
उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट की ओर से चित्रकार स्व. बी.मोहन नेगी की तीसरी पुण्यतिथि पर विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान धरणीधर चंदोला चित्रकला प्रतियोगिता, बी.मोहन नेगी स्मृति रेखांकन प्रतियोगिता, राजेंद्र रावत राजू स्मृति निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के साथ ही यूपी के विभिन्न हिस्सों से 660 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में यूपी से आगरा, इलाहाबाद और उत्तराखंड से पौड़ी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार सहित अन्य क्षेत्रों से प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल हुए। तीनों प्रतियोगिताओं में कुल 660 प्रतिभागी शामिल हुए। ट्रस्ट के सचिव आशीष कुमार नेगी ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम 28 अक्तूबर, जबकि निबंध प्रतियोगिता के परिणाम आगामी 16 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें