फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्राथमिक के 66 शिक्षकों को मिला पदोन्नति का तोहफा

Thu, 25 Jan 2024 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
30 फीसदी विभागीय पदोन्नति हुई, सहायक अध्यापक बने
विज्ञापन

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने जल्द तैनाती के दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। प्राथमिक शिक्षा के 66 शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा में सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति का तोहफा मिला है। इनमें 24 प्रधानाध्यापक व 42 सहायक अध्यापक शामिल हैं। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने पदोन्नत शिक्षकों को जल्द तैनाती के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठता के आधार पर हुई इस पदोन्नति के बाद पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में सहायक अध्यापकों की कमी दूर होने में मदद मिली है।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल मुख्यालय के अपर निदेशालय पौड़ी में प्राथमिक शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापकों व सहायक अध्यापकों के माध्यमिक शिक्षा सहायक अध्यापक संवर्ग में पदोन्नति को लेकर बीते दिसंबर 2023 में काउंसलिंग हुई थी। अपर शिक्षा निदेशालय ने 30 फीसदी विभागीय पदोन्नति के तहत वरिष्ठता के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए थे जिनमें 132 शिक्षकों ने आवेदन किया था लेकिन काउंसिलिंग में 66 ही शिक्षक शामिल हुए। काउंसिलिंग के बाद अब अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल डाॅ. एसबी जोशी ने पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि बीते दिसंबर में हुई काउंसिलिंग के बाद 66 शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा में पदोन्नति हो गई है। इनमें अंग्रेजी विषय में सबसे ज्यादा 24, इसके बाद हिंदी विषय में 23, सामाजिक विज्ञान में 11, गणित में 5 और वाणिज्य में 3 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हैं। बताया कि सभी पदोन्नत शिक्षकों को जल्द तैनाती स्थल पर तैनाती करने के दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


इन जिलों को मिले शिक्षक
जनपद विषय
अंग्रेजी हिंदी गणित सामाजिक विज्ञान वाणिज्य
पौड़ी : 6 5 0 0 1
उत्तरकाशी : 2 3 0 2 0
चमोली : 1 2 0 2 0
रुद्रप्रयाग : 1 2 0 0 0
देहरादून : 3 1 0 1 2
टिहरी : 8 8 3 5 0
हरिद्वार : 3 2 2 1 0
कुल 24 23 5 11 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें