श्रीनगर। विभिन्न संचार कंपनियों के मोबाइल नेटवर्क में शुक्रवार को दिक्कत आने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बीएसएनएल के अधिकारियों का कहना है, कि बीएसएनएल से बीएसएनएल कॉल करने में ऐसी कोई दिक्कत नहीं आई है।
शुक्रवार को कनेक्टिविटी सुचारु न रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। इंटरनेट सेवाओं पर भी इसका असर दिखा। बीएसएनएल के एसडीओ सलीम अख्तर ने बताया कि बीएसएनएल से बीएसएनएल कॉल करने में ऐसी दिक्कत नहीं आई। जबकि अन्य नेटवर्क पर कॉल करने में यह समस्या आ रही थी।