पौड़ी। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम के वित्तीय अधिकार 26 फरवरी को बहाल हो सकते हैं। राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि बेनाम ने कोई घोटाला नहीं किया है।
प्रदेश सरकार ने पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम के वित्तीय अधिकार पिछले कार्यकाल में सितंबर 2017 को सीज कर दिए थे। निकाय चुनाव 2018 से पहले बेनाम भाजपा में शामिल हुए। वह फिर से बड़ी जीत के साथ पालिकाध्यक्ष चुने गए।