फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र से चले नर्सिंग की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय में नागरिक कल्याण मंच की बैठक हुई। इसमें पौड़ी की मूलभूत समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। सोमवार को आयोजित बैठक में मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत व महासचिव केदार सिंह गुसाईं ने कहा कि पौड़ी-श्रीनगर रोड पर डोभ-श्रीकोट के समीप नर्सिंग कालेज का भवन बनकर तैयार हो गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग हीलाहवाली दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि नए शिक्षा सत्र से नर्सिंग कक्षाएं संचालित की जानी चाहिए। जल संस्थान उपभोक्ताओं को पानी के मनमाने बिल दे रहा है, जिससे जनता में आक्रोश है। मंच ने पौड़ी, पैडुल में चौड़ीकरण कार्य जल्द किए जाने, जिला चिकित्सालय को पीपीपी मोड में नहीं दिए जाने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इस मौके पर मंच के संरक्षक मनवर गुसाईं, मकान सिंह रावत, श्रीधर पंवार, महावीर अणेथी, एसपी धस्माना, केएस रावत, झब्बर सिंह, भगवान सिंह, जगमोहन सिंह व कुलदीप रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें