फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फिलहाल रात में बंद नहीं रहेगा बदरीनाथ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर से ऋषिकेश के बीच बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ीकरण कार्य की वजह से रात के वक्त बंद रखने की योजना फिलहाल स्थगित कर दी गई है। अब 15 फरवरी को जिलाधिकारी टिहरी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन टिहरी ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी समेत अन्य स्थानों में हार्ड रॉक तोड़ने के लिए ठेकेदारों को कंट्रोल ब्लास्टिंग की अनुमति दी है। यह ब्लास्टिंग रात 10 बजे से की जाएगी। इस वजह से प्रशासन ने 11 फरवरी से साढ़े तीन माह के लिए रात 10 से सुबह 4 बजे तक यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का काम रही एजेंसियों की तैयारियां पूरी नहीं थी। क्योंकि रात के वक्त विस्फोट करने के लिए सुरक्षा सहित पर्याप्त लाइटिंग की जरूरत है। इसे देखते हुए फिलहाल रात में यातायात रोकने की योजना स्थगित कर दी गई। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता मनोज बिष्ट ने बताया कि एजेंसियों ने तैयारियां पूरी नहीं की है। इसके अलावा 15 फरवरी को टिहरी डीएम ने इस संबंध में बैठक बुलाई है, जिसमें उक्त मसलों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद रात में यातायात रोकने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें