फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 सदस्यीय समिति खींचेगी पाठ्यक्रम का खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। शिक्षा सत्र 2019-20 से विकास खंड पौड़ी के नौनिहाल अपनी लोकभाषा (गढ़वाली) का भी अध्ययन करेंगे। जिलाधिकारी पौड़ी की पहल पर शिक्षा विभाग ने गढ़वाली भाषा के पाठ्यक्रम को तैयार किए जाने के लिए 13 सदस्यीय समिति गठित कर ली है।
विज्ञापन

जनपद के राजकीय, अशासकीय, निजी/प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में कक्षा एक से पांचवीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राएं गढ़वाली भाषा का अध्ययन करेंगे। मॉडल के रूप में जनपद के विकास खंड पौड़ी को चयनित किया गया है। लोकभाषा पाठ्यक्रम में डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव को नोडल अधिकारी व गणेश खुगशाल गणी सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। समिति 14-15 फरवरी को आयोजित बैठक में पाठ्यक्रम का खाका तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें