पौड़ी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साइंस एवं टैक्नोलॉजी विभाग के तत्वावधान में आयोजित जनपदीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता संपन्न हो गई है।
मंगलवार को जनपदीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य जीआईसी पौड़ी विमल चंद्र बहुगुणा ने छात्रों को विज्ञान की बारिकियां बताईं। उन्होंने कहा कि इंस्पायर अवार्ड के आयोजन से छात्र-छात्राओं में नवाचार के गुणों को तराशा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए 25 विजेताओं का चयन किया जाना है। प्रतियोगिता में कविता नेगी, जगमोहन पुंडीर व डा. एनपी उनियाल निर्णायक रहे। इसमें जिला समन्वयक देवेंद्र रावत, जयदीप रावत, संग्राम सिंह, नवेंदु नेगी, एमसी घिल्डियाल व डा. योगेंद्र सिंह का सहयोग रहा।