फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जिले में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिलाधिकारी सुशील कुमार के मुताबिक मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जनपद में आईआरएस सिस्टम को अलर्ट किया गया है। आपदा से जुड़े अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे मुख्यालय में बने रहें। उन्होंने कहा कि आपदा से जुड़ी किसी भी तरह की सूचना को आपदा परिचालन केंद्र में दिया जाए।
विज्ञापन

फोटो
पौड़ी में बारिश से बढ़ी ठिठुरन
अमर उजाला ब्यूरो
पौड़ी। मंडल मुख्यालय पौड़ी में पिछले तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश हो रही है। इससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। इससे बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। वहीं कुछ लोग अंगेठी का सहारा लेने लगे हैं।
पौड़ी में सोमवार को सुबह से बारिश के बाद मंडल मुख्यालय में कोहरा छाया रहा। स्थानीय निवासी सूरज रौथाण और मुकेश का कहना है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम में ठंड होने लगती है, लेकिन इस बार लगातार हो रही बारिश से ठंड तेज हो गई है। संयुक्त निदेशक कृषि डा. रतन सिंह ने बताया कि पहाड़ में अधिकतर फसलें बारिश पर निर्भर हैं। यह बरसात फसलों के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें