फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुमाकोट बस हादसे के बाद बनाया कच्चा पेच-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। धुमाकोट बस हादसे के बाद धुमाकोट-भौन पीपली मोटर मार्ग में कच्चा पैच बना दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने कहा कि बरसात के बाद सितंबर में 13 किलोमीटर मार्ग में पक्का पैच बनाने के साथ ही अन्य काम शुरू किए जाएंगे। तेज मोड़ों पर सुरक्षा के लिए क्रश बैरियर और पुश्ते बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

पौड़ी में एक जुलाई को धुमाकोट-भौन पीपली मोटर मार्ग में सवारियों से खचाखच भरी बस गहरी खाई में जा गिरी थी। इससे बस में सवार 48 लोगों की मौत हो गई थी और 13 लोग घायल हो गए थे। बस हादसे की वजह ओवरलोडिंग के साथ ही सड़क में बना गड्ढ़ा बताया गया था। बताया गया था कि इस गड्ढ़े में पानी भरा था। इससे बचने के लिए चालक ने बस को किनारे की ओर मोड़ा तो वहां बारिश से कमजोर पड़ा पुश्ता ढह गया और बस गहरी खाई में जा गिरी। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने कहा कि घटनास्थल पर कच्चा पैच बना दिया गया है। बरसात खत्म होते ही सितंबर में पक्का पैच बनाने के साथ ही क्रश बैरियर व पुश्ते आदि का काम किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें