पौड़ी। पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने कादेेेखाल-रामकुंड पेयजल पंपिंग योजना की मांग के लिए रामलीला मैदान सबदरखाल में धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल योजना की घोषणा के बाद सर्वे तो हुआ लेकिन योजना नहीं बनी।
ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने पेयजल योजना की घोषणा की थी। योजना की स्वीकृति के बाद इसका सर्वे हुआ लेकिन योजना का काम आगे नहीं बढ़ा। कादेखाल-रामकुंड प्रयास विकास समिति के सचिव भरत सिंह कोटियाल ने कहा कि पेयजल योजना बने तो इससे 63 गांवों के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। उन्होंने योजना पर कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की। धरना देने वालों में धनवीर सिंह, कुलवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह बुटोला और एमएस चौहान आदि शामिल रहे।