फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के बिलों में बढ़ोतरी पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पानी के बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने डीएम की गैर मौजूदगी में सीडीओ के माध्यम से प्रदेश के पेयजल मंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बिल बढ़ोतरी वापस न लेने पर जल्द ही उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि मंडल मुख्यालय पौड़ी में पानी के बिलों में बढ़ोतरी की गई है। जल संस्थान पालिका के मूल्यांकन को बिलों में इजाफे का कारण बता रहा है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि पौड़ी में 30 से 40 मिनट ही सुबह पानी की आपूर्ति की जाती है। वक्ताओं ने ऐलान किया कि बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो शहर में उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शन में पालिका सभासद नीलम रावत, शिव सिंह, सतेंद्र सिंह, पदमेंद्र सिंह, सर्वेश कुकरेती, विपिन, विजय नेगी, केदार सिंह गुसाईं, विपिन, के डेविड व शांति देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें