फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के 13 छात्र-छात्राओं का योग प्रशिक्षक के तौर पर चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विवि के लिए खुशखबरी है। विवि के योग विभाग के 13 छात्र-छात्राओं का बंगलूरू की एक कंपनी में योग प्रशिक्षक के तौर चयन हुआ है। उक्त छात्र-छात्राएं पहली जून से कंपनी में ज्वाइनिंग देंगे।
विज्ञापन

मुनि की रेती में उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से 1 से 7 मार्च तक योग महोत्सव का आयोजन किया गया था। महोत्सव में गढ़वाल विवि के योग प्रशिक्षक डा. विनोद नौटियाल की पहल पर बंगलूरू की जोरबा कंपनी ने योग प्रशिक्षक के लिए उत्तराखंड के योग उपाधिधारकों का इंटरव्यू लिया गया। इसमें 35 छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं।
डा. नौटियाल ने बताया कि गढ़वाल विवि के 18 में से 13 छात्र-छात्राएं इंटरव्यू में सफल रहे । उक्त छात्र-छात्राएं विभिन्न स्थानों में संचालित कंपनी के योग केद्रों में योग प्रशिक्षक के रुप में नियुक्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें