फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादों का कारवां में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलवामा शहीदों की याद में मां फाउंडेशन की ओर से ‘यादों का कारवां’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने देशभक्ति गीत सुनाए। इस मौके पर दिवंगत फोटो पत्रकार कमल जोशी को याद करते हुए उनकी फोटो की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन

रविवार देर शाम यहां मां फाउंडेशन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबी के डीआईजी उपेंद्र बलोदी, संयुक्त अस्पताल श्रीनगर के वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डा. लोकेश सलूजा व बाल रोग विशेषज्ञ डा. मंजू राणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पुलवामा में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर युवा गायकों अंजलि खरे, प्रवीण धीमान, ऋषि व प्रांजल काला ने संदेशे आते हैं, ऐ मेरे वतन के लोगों आदि गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नगर के दो छायाकारों एसएन कोठियाल और सुमित डोभाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबी के डीआईजी उपेंद्र कुमार बलोदी ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए सभी को अपनी भूमिका तय करनी होगी। फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रभा खंडूड़ी ने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ ही शहीदों को याद करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन के सचिव सत्यजीत खंडूड़ी, डा. केके गुप्ता, गणपति भट्ट, पूनम रतूड़ी, विभोर बहुगुणा, अंकित उछोली व राम प्रकाश आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अमन रावत व कविता खत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें