फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल के टेलीफोन और ब्राडबैंड सेवा बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भारतीय संचार निगम लि. (बीएसएनएल) की लैंड लाइन और ब्राडबैंड सेवा बहाल हो गई है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑल वेदर रोड परियोजना का काम चलने की वजह से पुन: संचार सेवा प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि निगम ने अंडर ग्राउंड टेलीफोन केबल बचाने के लिए मशीन लगाई हुई है।
विज्ञापन

बीती 1 मार्च को एक दुग्ध वाहन ने पौड़ी चुंगी के समीप बीएसएनएल के केबल पिलर (कनेक्शन जंक्शन) को ठोक दिया था। इसी दिन दोपहर बाद गढ़वाल विवि के समीप बदरीनाथ राजमार्ग के किनारे नाली खुदाई से निगम की अंडरग्राउंड टेलीफोन केबल कट गई, जिससे शहर के लगभग 400 बेस फोन और ब्राडबैंड सेवा ठप हो गई। तीन दिन की मशक्कत के बाद निगम ने दोनों स्थानों पर लाइन को ठीक कर दिया है। निगम के एसडीओ सलीम अख्तर ने बताया कि सड़क किनारे नाली खोद रहे ठेकेदार से केबल को बचाते हुए काम करने का अनुरोध किया था, लेकिन ठेकेदार ने इसमें ज्यादा वक्त लगने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे जहां खुदान हो रहा है, वहां पहले मशीन लगाकर केबल को एक ओर हटाया जा रहा है। ताकि यह दोबारा न कटे। उन्होंने बताया कि सेवा बहाल हो गई है, लेकिन किसी का टेलीफोन या ब्राडबैंड सेवा ठीक नहीं हुई होगी, तो वह व्यक्तिगत रुप से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें